(प्रयागराज)सात दिवसीय प्रवास पर पहुंचे पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

  • 10-Oct-25 12:00 AM

शिष्यों ने किया भव्य स्वागतप्रयागराज 10 अक्टूबर (आरएनएस)। शंकराचार्य गोवर्धन मठ पुरी ओड़ीसा स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार को अपने 7 दिवसीय प्रवास हेतु प्रयागराज पहुंचे। शंकराचार्य बीकानेर–प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा गुरुवार को मथुरा वृन्दावन से चलकर शुक्रवार को प्रात: 7 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचे जहां बड़ी संख्या में एकत्र उनके शिष्यों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया।इसके बाद शंकराचार्य ने झूंसी स्थित गोवर्धन मठ के प्रयागराज केंद्र श्री शिवगंगा आश्रम के लिए प्रस्थान किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरी शंकराचार्य ने आश्रम में प्रवेश किया। शंकराचार्य के परीकर (निजी सेवक) प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य श्री शिवगंगा आश्रम झूंसी में 17 अक्टूबर तक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दर्शन संगोष्ठी एवं दीक्षा तथा शाम 5:30 बजे से दर्शन व संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शंकराचार्य के आगमन एवं स्वागत अभिनंदन में रिटायर्ड आईपीएस अशोक शुक्ला, डॉ एल एस ओझा, नीरज मिश्रा, शुभम सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, विभव नाथ भारती, बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, शशांक अग्रवाल, अजय पांडेय, आर के पांडेय, मनम देव सिंह, प्रखर सिंह, सुरेन्द्र पांडेय, दीपक शुक्ल, बबलू ओझा, देवी त्रिपाठी, डॉ दिव्यकांत त्रिपाठी, पंडित आलोक मिश्र, भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोंड, विवेक मिश्र आदि बड़ी संख्या में शिष्यगण उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment