(प्रयागराज)सिविल लाइंस में आज निकलेगा रामदल
- 07-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
व्यापारियों ने अधिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों को लेकर की चर्चाप्रयागराज 7 अक्टूबर (आरएनएस)। सिविल लाइंस का ऐतिहासिक राम दल मंगलवार को निकाला जाएगा। इसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। सोमवार को सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल और आदर्श व्यापार मंडल ने रामदल की तैयारी को लेकर बैठक की। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय कटारिया एवं अवर अभियंता राहुल शुक्ला ने पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि राम दल में अव्यवस्था न हो इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व्यापार मंडल का बैज लगाकर घूमते रहेंगे। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में तुलसियानी प्लाजा के सामने मंच के माध्यम से विशाल आरती का आयोजन होगा।त्रेता युग में प्रभु श्री राम के वनवास के बाद जब प्रयागराज आए थे तब प्रयागराज वासियों ने ढेढिय़ा द्वारा उनकी नजर उतारी थी। इसी प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भव्य और दिव्य ढेढिय़ा नृत्य के द्वारा नजर उतारी जाएगी। आरती एवं ढेढिय़ा नृत्य का संयोजन गायिका एवं महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ स्वाती निरखी द्वारा किया एगा। सिविल लाइंस के पार्षद पंकज जयसवाल की मुख्य भूमिका रहेगी। बैठक में आदर्श व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाति निरखी, पवन श्रीवास्तव, उज्जवल सचदेवा, कन्हैया लाल हरचंदानी, निखिल केसरवानी, पियूष जायसवाल, रवि शंकर सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...