(प्रयागराज)हमेशा अधिवक्ताओं के साथ रहूंगा: न्यायमूर्ति केसरवानी
- 30-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आयोजित किया न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी का विदाई समारोह प्रयागराज 30 अक्टूबर (आरएनएस )। आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के लाइब्रेरी हाल में न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी का विदाई समारोह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसका संचालन महासचिव नितिन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव नितिन शर्मा सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। संयुक्त सचिव पुस्तकालय अजय सिंह ने न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी का संक्षिप्त परिचय कराया गया।संयुक्त सचिव प्रेस अमरेन्दु सिंह ने मुख्य अतिथि व उपस्थित सभी सम्मानित अधिवक्तागण का स्वागत किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन कहा कि न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी चाहे वह न्याय कक्ष में हों या न्याय कक्ष के बाहर हो, जिस आत्मीयता के साथ सम्मानित अधिवक्ताओं का सकारात्मक सहयोग करते रहे, यह सम्पूर्ण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए अविस्मरणीय रहेगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय बहुत ही सरल व सहज स्वभाव के न्यायमूर्ति हैं। हमें खुशी है कि वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कलकत्ता उच्च न्यायालय में पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं।महासचिव नितिन शर्मा ने कहा अपने वक्तव्य में कहा कि हमें आपसे एक शिक्षक की भॉति बहुत कुछ सीखने को मिला है और आपका मार्गदर्शन भी मिला है। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी अधिवक्ता है जो आज भी हैं और कल भी रहेगें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूकि मैं सदैव आपके साथ रहूॅगा। उक्त अवसर पर अमित के0 श्रीवास्तव (अमित कुमार), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र (अजय जय हिन्द), अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, स्वर्ण लता सुमन (उपाध्यक्षगण), सर्वेश कुमार दुबे (संयुक्त सचिव, प्रशासन), अजय सिंह (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), अमरेन्दु सिंह, (संयुक्त सचिव प्रेस), अंजना चतुर्वेदी (संयुक्त सचिव, महिला), आशीष कुमार मिश्र (कोषाध्यक्ष), प्रीति द्विवेदी, श्रीमती सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र (नगरहा), सुधीर कुमार केसरवानी (एस0के0 केसरवानी), साइमा सहेर, अनिरूद्ध ओझा, अनिल कुमार मिश्र, गुलाब सिंह यादव एवं अनिल प्रताप सिंह कार्यकारिणी सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...