(प्रयागराज)16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान

  • 07-Oct-24 12:00 AM

प्रयागराज 7 अक्टूबर (आरएनएस)। 15 अक्टूबर को सामान्य सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत 100 सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने बताया कि सक्रिय सदस्यता का फार्म 16 अक्टूबर से सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में मिलेगा। कार्यकर्ता फार्म को भरकर अपने मंडल अध्यक्ष को सौंपेंगे। इससे पहले नमो एप के माध्यम से 100 रु ऑन लाइन जमा करना होगा। भरा हुआ फार्म प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा जिसके बाद प्रक्रिया पूरी होने के बाद सक्रिय सदस्यता क्रमांक पार्टी द्वारा उक्त कार्यकर्ता को प्रदान किया जायेगा। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि महानगर के सभी 15 मंडलों के 1216 बूथों पर लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment