(बडवानी)भाजपा ने मनाया 44वां स्थापना दिवस:नेताओं ने घर पर फहराया झंडा

  • 07-Apr-25 12:00 AM

बड़वानी 7 अप्रैल (आरएनएस)। रविवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजय यादव ने पार्टी का झंडा फहराया। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल और राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने घर पर फहराया झंडा।जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि कार्यालय में भाजपा के इतिहास पर एक प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। गर्मी को देखते हुए आम लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की प्याऊ का भी शुभारंभ किया गया।पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुई थी। भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है जो भारत को विश्व में एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में मान-सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया।भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल और पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment