(बड़कागांव)जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बड़कागांव का किया दौरा, विभागीय कार्यों की, की समीक्षा

  • 15-Jul-25 12:00 AM

बड़कागांव 15 जुलाई (आरएनएस)। हजारीबाग उपायुक्त के निर्देश पर जिला भू-अक्षर्जन पदाधिकारी सह बड़कागांव प्रखंड के वरीय पदाधिकारी निर्भय कुमार ने मंगलवार को बड़कागांव का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों से बातचीत की। इसके बाद सांढ विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची और बच्चों से पढ़ाई की स्थिति जानी। प्रखंड सभागार में कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कई निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हर मंगलवार को प्रखंड का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, एमओ भास्कर राज, सीआई नवल किशोर प्रसाद सहित कई अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment