(बड़कागांव)नई चेतना पर आधारित जेंडर अभियान हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय जागरूकता अभियान चलाया गया

  • 09-Dec-24 12:00 AM

बड़कागांव 9 दिसंबर (आरएनएस)। पंचायत में नई चेतना पर आधारित जेंडर अभियान हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय जागरूकता अभियान चलाया गय। जिसमें जेंडर आधारित हिस्सा के खिलाफ एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडऩ ,महिला तस्करी ,दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसे ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा नई चेतना के तहत जेंडर आधारित हिस्सा के विरोध राष्ट्रीय अभियान का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने कहा की महिलाओं में जागरूकता लाना बहुत जरूरी तभी समृद्ध समाज का निर्माण संभव होगा, आगे बताया कि जेंडर आधारित हिस्सा जिसमें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडऩ, महिला तस्करी, दहेज प्रथा ,बाल विवाह, बाल मजदूरी साइबर क्राइम इत्यादि विषयों पर अभियान में विशेष जानकारी में दी जा रही हैं। वहीं पूर्व भीखन महतो ने कहा की एसे विषयों में भविष्य में इन विषयों के विरुद्ध काबू पाया जा सके इसीलिए समय-समय पर जागरूकता अभियान होना अनिवार्य है। इस मौके पर मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी,उपप्रमुख बचनदेव कुमार, पूर्व मुखिया भीखन महतो,पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार ,पूर्व डीएसपी मुटुकेधारी महतो, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे, रितेश ठाकुर, गिन्नी वर्मा , बिना कुमारी,संगीता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रबंधन समिति अध्यक्ष शंभू सोनी ,पूर्व प्रबंधक समिति अध्यक्ष अजीत कुमार , खिरोधर महतो,इंग्लिश सोनी, पिंटू कुमार सहित अन्य महिला पुरुष शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment