(बड़कागांव)पत्थरों का अवैध उत्खनन होने से पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में
- 29-Nov-24 12:00 AM
- 0
- 0
बड़कागांव 29 नवंबर (आरएनएस)। बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पहाड़ों के इर्द गिर्द में पत्थरों का अवैध उत्खनन जोरों पर है। इलाकों में नियम-कानून को ताक पर रखकर हो रहे पत्थर का कारोबार हो रहा है। जिससे पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में है।अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ,धीरे-धीरे पहाड़ों एवं जंगलों का क्षय हो जाएगा। वही पत्थर माफिया सरकार के राजस्व चोरी कर मालामाल हो रहे हैं। पत्थर उत्खनन के कारण हरा - भरा दिखने वाला क्षेत्र दुर्गम सा क्षेत्र दिखने लगा है। पर्यावरण को काफी क्षति पहुंचने लगी है ।पत्थरों का उत्खनन होने एवं क्रेशर मशीनों में पत्थरों को तोडऩे के दौरान वायु प्रदूषण तेजी से फैल रहा है ।जिससे क्रेशर मशीन के आसपास गांव के लोगों के के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा दमा व टीवी से ग्रस्त रोगी खांसी से परेशान हो गए हैं। बड़कागांव के जुगरा, आंगो , गुड़ुकुआ, उरेज,क्षेत्र के पहाड़ों का स्वरूप पूरी तरह से बिगड़ता जा रहा है। अंगों पंचायत के बंदरचुआं, रोल टंगरी , नगाड़ा पत्थर, किचन कोचा , गुड़ुकुआ पहाड़ जंगल की बदहाल स्थिति हो गई है।रेंजर कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्थरों के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग सख्त कार्रवाई कर रही है ।28 नवंबर की रात पत्थर का अवैध ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर को वन कर्मियों द्वारा पीछा किया गया, लेकिन भागने के चक्कर में ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को कुएं में डूबा दिया एवं वह स्वयं भाग गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...