(बड़कागांव)फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

  • 28-Nov-24 12:00 AM

बड़कागांव 28 नवंबर (आरएनएस)। केरेडारी थाना कांड संख्या 30/24 के तहत मामला दर्ज में फरार चल रहे बड़कागाँव थाना क्षेत्र के छवनिया गांव निवासी मो0 नजरुल इस्लाम,पिता मो मुस्तकीम के घर केरेडारी पुलिस ने न्यायालय के द्वारा निर्गत आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। यह जानकारी देते हुए केरेडारी थाना प्रभारी अजित कुमार बताया कि केरेडारी दर्ज मामले में आरोपी फरार चल रहा था जिसकी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा है व न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपकाया गया।इस इश्तेहार के माध्यम से इन्हें जल्द से जल्द कोर्ट में आत्मसमर्पण करने को कहा गया है।इस दौरान सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार व बड़कागांव थाना के सअनी बसन्त कुमार , हवलदार मोहित प्रसाद सिंह ,सुनील उरांव , शिबू सोरेन सहित पुलिस सशत्र बल के जवान शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment