(बड़कागांव)बरबनिया में सांसद एवं विधायक ने उपलब्ध कराया ट्रांसफार्मर

  • 29-Nov-24 12:00 AM

उद्घाटन करते अनिल मिश्रा एवं संदीप कुशवाहाबड़कागांव संजय कुमार बड़कागांव 29 नवंबर (आरएनएस)। हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से बिजली विभाग के द्वारा नापोखुर्द पंचायत के बरवणिया में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया। ज्ञात हो कि 26 नवंबर को शाम में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को दी गई जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक रोशन लाल चौधरी को संयुक्त रूप से पहुंचाई गई जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान में लेते हुए पहल कर ग्रामीणों को 28 नवंबर को ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी तरह की प्रखंड में समस्या हो तो इसकी सूचना भाजपा प्रतिनिधियों को दें समस्या का समाधान तुरंत करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर मिलने पर खुशी का माहौल देखा गया। ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रतिनिधिमंडल के द्वारा संयुक्त रूप से की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद, आजसू नेता संदीप कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मनीष पांडे, पुर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, पुनम साहू, सुमन गिरी,उपाध्यक्ष अशोक साव, हीरालाल साव, श्वेता देवी, मुकेश साव, विकास साव, तेतरी देवी, विमला देवी, धनेश्वरी देवी समेत सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment