(बड़कागांव)विधायक रोशन लाल चौधरी ने किसानों के बीच किया बीज का वितरण

  • 05-Dec-24 12:00 AM

बड़कागांव 5 दिसंबर (आरएनएस)। बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में राज्य योजना अंतर्गत बिरसा हरित फसल विस्तार योजना के तहत विधायक रोशन लाल चौधरी ने किसानों के बीच गेहूं मसूर सरसों बीज का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के किसान बड़े ही मेहनतकश व परिश्रम है । सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को शत् प्रतिशत लाभुको लाभ मिले। इसके लिए सभी पदाधिकारी को टीमवर्क में काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि बड़का गांव प्रखंड में राज्य योजना के अंतर्गत 10 हेक्टेयर भूमि के लिए 10 क्विंटल गेहूं, 25 हैकटेयर भूमि के लिए चार क्विंटल मसूर, 30 हेक्टेयर भूमि के लिए डेढ़ क्विंटल सरसों का बीज सैकड़ो किसानों के बीच वितरण करने की योजना है। बीज वितरण समारोह में प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल, सीओ मनोज कुमार, उपप्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी,आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी भास्कर राज, बीटीएम श्याम कृष्ण देव,कांडतरी मुखिया राजदेव महतो, पूर्व मुखिया विश्वनाथ रजक उर्फ विष्णु रजक, भीखन महतो, प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ज्ञानेश्वर शर्मा, कामेश्वर महतो, मनोज दांगी ,उपेंद्र कुमार, गिरेंद्र कुमार, संजय कुमार ,शशि कुमार मेहता, मोहम्मद आवेश, दिनेश कुमार, सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment