(बड़कागांव)35 वर्षीय शिक्षक का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन
- 18-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
बड़कागांव 18 दिसंबर (आरएनएस)। बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा के 35 वर्षीय शिक्षक सह बादम गांव निवास त्रिलोकी कुमार दांगी का निधन 17 दिसंबर 2024 को निवास स्थान बादम में हृदय गति रुक जाने से हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार हृदय गति रुक जाने के बाद परिजनों ने आनंद फानन में इलाज के लिए हजारीबाग ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद आज पैतृक गांव बादम में दाह संस्कार किया गया । शिक्षक दांगी ने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।इनके आकस्मिक निधन पर शिक्षा जगत, जनप्रतिनिधि सामाजिक एवं प्रबुद्ध लोगों ने दु:ख प्रकट किया है। दु:ख प्रकट करने वालों में चेपाकला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम,शिक्षक अरविंद कुमार, संजय कुमार पंडित, सुजीत कुमार दांगी, अनीता तिर्की, सीमा कुमारी, गिरधर कुमार, विकास कुमार, कृष्ण कुमार सिन्हा, देवकांत शर्मा, नागेंद्र कुमार, अमृत राणा, द्वारिका प्रसाद, हरीश चन्द्र कुमार, बलेश्वर महतो, घनश्याम कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...