(बरही)अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बरही प्रखंड इकाई की हुई बैठक
- 02-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
बरही 2 दिसंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, हजारीबाग जिला इकाई के बरही अनुमंडल अंतर्गत बरही प्रखंड के चित्रांश की एक बैठक हुई। बैठक जिला उपाध्यक्ष के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बरही प्रखंड उप समिति का गठन था। जिला इकाई की ओर से प्रवेक्षक के रूप मे जिला महामंत्री शशि कांत, जिला संगठन मंत्री अजय अंबष्ट, जिलापाध्यक्ष विभूति सिन्हा और संयोजक अनूप सिन्हा उपस्थित थे। मौके पर बृजमोहन प्रसाद कार्यकारी जिलाध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने आरम्भ में जिला के संगठनात्मक परिचय दिया एवं चित्रांश कल्याण कोष की गठन के महत्व पर चर्चा किया। शैलेन्द्र सिन्हा से उपसमिति की की प्रक्रिया आरम्भ करने का निवेदन किया। इसके उपरांत विस्तृत चर्चा के पश्चात् सर्व सम्मति से अशोक कुमार बक्सी ( बरसोत निवासी ) को बरही प्रखंड उप समिति के अध्यक्ष एवं संजय कुमार सिन्हा (बरही निवासी) को उपसमिति के महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। उपसमिति के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन अध्यक्ष एवं महामंत्री चित्रांशो के सलाह से मनोनीत करेंगे। कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं जिला से आये पदाधिकारियों ने नव मनोनीत अध्यक्ष एवं महामंत्री को बधाई के साथ शुभ कामनायें दी। इसके साथ उन्होंने विश्वास जताया की उनके मार्गदर्शन से उप समिति उत्तरोत्तर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...