(बरही)प्रचंड बहुमत से जीत पर विधायक मनोज यादव को धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने दी बधाई
- 24-Nov-24 12:00 AM
- 0
- 0
बरही 24 नवंबर (आरएनएस)। बरही विधानसभा क्षेत्र में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने पर विधायक मनोज यादव को धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद और महिला नेत्री ममता देवी ने बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर बहुमत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ काम किया। उनकी इस मेहनत का परिणाम है कि बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों से भारी बहुमत हासिल हुआ है। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि विधायक मनोज यादव की जीत ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में नई ऊर्जा भर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रचंड बहुमत से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा, अब क्षेत्र में भ्रष्टाचार कम होगा और पारदर्शी तरीके से विकास योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। यह जीत जनता के विश्वास और मनोज यादव की नीतियों का प्रमाण है। महिला नेत्री ममता देवी ने भी विधायक मनोज यादव को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि विधायक मनोज यादव अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...