(बरही)बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नियमित कार्य नहीं होने पर मुखिया ने जताया रोष
- 02-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
बरही 2 दिसंबर (आरएनएस)। ये सरकारी सिस्टम का स्याह सच है कि सरकारी छुट्टी के बावजूद भी सरकारी जिम्मेदारों की खुमारी नहीं उतरती है। रविवार की छुट्टी की खुमारी सोमवार को सरकारी दफ्तरों पर चढ़ी रहती है। दफ्तर में अफसरों के बैठने का समय दस बजे से निर्धारित है, लेकिन अफसर है कि समय से दफ्तर नहीं पहुंचते हैं, जिसका खामियाजा आम और खास सहित सुदूरवर्ती गांव के लोगों को भुगतनी पड़ती है। इस संदर्भ में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण उनके इंतजार में फरियादियों को प्रखंड और अंचल के कार्यों से भटकना पड़ रहा है। सरकार द्वारा भले ही पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन की बात की जाती हो लेकिन सरकारी विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों की लेट लतीफी और डेली अपडाउन की प्रवृति के कारण सरकारी दफ्तरों की दशा खराब है। सरकार द्वारा भले ही समय सुबह 10 बजे से सरकारी दफ्तर निर्धारित किया हुआ है। लेकिन कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सामने आया है कि अधिकारी एवं कर्मचारी सीट से नदारद मिलते हैं। जिससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन परेशानियों को देखते हुए अधिकारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने का अपील किया है। ताकि अन्य संबंधित कर्मचारी भी सही समय पर पहुंचे, आम जन को सरकारी काम में परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बताया कि सभी प्रखंड कर्मी को निर्धारित समय पर ही पहुंचना है और उनकी उपस्थिति बायोमेट्रिक से बनेगी। अगर कोई कर्मी निर्धारित समय से देर पहुंचते है तो वैसी स्थिति में उनकी उस दिन की उपस्थिति काट दी जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...