(बरही)बरही विधायक मनोज यादव के द्वारा ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया

  • 16-Jan-25 12:00 AM

बरही 16 जनवरी (आरएनएस)। विधानसभा के विधायक मनोज कुमार यादव ने गुरुवार को ठंड में गरीब एवं असहाय की सहायता करने के उद्देश्य से करसो पंचायत के खैराटीला में कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 40 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मदद का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में विधायक मनोज यादव ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा दायित्व है। मेरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे। सरकार और प्रशासन के माध्यम से भी गरीबों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का वादा किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया समशेर आलम, करसो मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राम, मुखिया प्रत्याशी राजकुमार केशरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment