(बरही) किसके सिर पर होगी ताज, फैसला आज, विजय रथ की जा रही तैयारी

  • 22-Nov-24 12:00 AM

बरही 22 नवंबर (आरएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव का आज रिजल्ट की सुनवाई है, नेताओं के साथ जनता की भी इस हार जीत बेचैनी बढ़ी हुई है। बरही विधान सभा में जीत का पूर्वा अनुमान कर प्रत्यासी विजय रथ की तैयारी भी कर चुके हैं। जिसका एक झलक बरही चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदान देर संध्या आतिशबाजी कर जीत का सेहरा बांध चुके हैं। ज्ञात हो कि इस 30 वर्षों की राजनीतिक सफर में विधान सभा से मनोज कुमार यादव चार बार व दो बार उमाशंकर अकेला यादव विधायक रह चुके हैं और हमेशा दोनों के बीच आमना सामना होता रहा है। इस बार भी उक्त दोनों विधायकों ने चुनवा प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। इन दोनों के बीच अरुण साहू कांग्रेस से टिकट लेकर इस श्रृंखला को तोडऩे के लिए अपना दमदार पक्ष रखा है। इधर कांग्रेस का सिटिंग विधायक उमाशंकर अकेला को कांग्रेस पार्टी ने टिकट काट कर अरुण साहू के हाथों में कमान थमाया है, जिससे उन्हें मलाल भी है। देखा जा रहा है कि इस बार जातीय समीकरण का उल्ट फेर और बरही विस की जनता का अलग मूड भी दिखा है। प्रतीत होता है कि इस 30 साल के सता पक्ष पर कहीं जनता का मन एंटी वोट तो नहीं। कांग्रेस जिसे मुस्लिम वोट बैंक समझती है, कहीं सपा के दामन में प्रतिशत वोट चला तो नहीं गया। माना जा रहा है कि चौपारण क्षेत्र से सपा पार्टी के पक्ष में भी मुस्लिम समुदाय के 30 प्रतिशत वोट गया है। यदि मुस्लिम समुदाय के वोट सपा को मिलती है तो भाजपा का जीत का राह आसान होगी और कांग्रेस का कस्ती डूबती दिखेगी। इधर अरुण साहू दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने हमें टिकट दिया,जिससे हमारी जीत सुनिश्चित दिख रही है। मुस्लिम समुदाय का वोट बैंक कांग्रेस को मिलती थी वह मिली ही है। इसके साथ साहू समाज का बहुल वोट एक तरफा हमें प्राप्त हुआ। माना जा रहा कि यदि कांग्रेस का चौपारण और पदमा प्रखंड से मारजिंग वोट से बढ़त मिलती है तभी जीत का राह आसान होगी। इधर सपा प्रत्यासी श्री अकेला यादव का मानना है कि चौपारण प्रखंड क्षेत्र से काफी मतों से बढ़त बना रहे हैं और चंदवारा प्रखंड से बढ़त मिल रही है, बरही प्रखंड में भी बढ़त का आशा व्यक्त करते हैं, पदमा प्रखंड में अपना स्थिति कमजोर बता रहे हैं। इस तरह श्री अकेला का जीत रहा आसान नहीं दिख रहा है। इधर भाजपा प्रत्यासी मनोज कुमार यादव का मानना है कि बरही विधानसभा के चारों प्रखंड में हमारी बढ़त है, इसलिए हमारी जीत सुनिश्चित है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment