(बरही) बरही हाउस में कांग्रेस के नेताओं ने किया चुनाव पर समीक्षा बैठक

  • 01-Dec-24 12:00 AM

-इंडिया गठबन्धन की सरकार है, जनता की सेवा में हमेशा रहूंगा तत्पर: अरुण साहू-आज नहीं तो कल स्व. तिलेश्वर साहू का सपनो को बरही में पूरा करूंगा: साबी देवीबरही 1 दिसंबर (आरएनएस)। बरही आवास पर कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू ने बरही विधानसभा के कांग्रेस के नेताओं के साथ चुनाव हार पर समीक्षा बैठक की। अध्यक्षता बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी व संचालन पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजाम उद्दीन, कांग्रेस नेत्री साबी देवी,जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता, वरिष्ट कांग्रेस नेता तोखन रविदास,चन्द्रवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल,चौपारण प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बैजू,जिला मीडिया सेल हेड उदय केशरी मौजूद थे। समीक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कमियों पर विचार दिए। कहा कि समय कम रहने के कारण वोटर तक नहीं पहुंच पाएं, जिस कारण वोटर वोट नहीं कर पाया लेकिन इन सभी चीजों को सुधार कर एक-एक जनता तक पहुंच कर हमारे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विचार धारा को जन जन पहुंचायेंगे और अगली बार बड़ी जीत सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू ने कहा कि बरही विधानसभा की जनता ने जो हमें समर्थन देकर बड़ा जनादेश दिया है, इसके लिए सभी को पुन: एक बार आभार व्यक्त करता हूं। आगे कहा कि चुनाव में जहां भी हमलोग से गलती हुई है, उस पर सुधार करेंगे और बरही की जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। हमारी सरकार इंडिया गठबंधन कांग्रेस की है। किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की कोई समस्या और दिक्कत नहीं होगी। कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा शामिल रहूंगा। दूसरी ओर बरही विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक को जीत के लिए बधाई दिया और उन्होंने उनसे आग्रह किया कि बरही को नशा मुक्त, गुंडागर्दी समाप्ति और राष्ट्रीय सड़क पर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जाय। कांग्रेस नेत्री साबी देवी ने कहा कि भ्रामिक प्रचार प्रसार और डरा कर बीजेपी ने मतदाओं को अपने पक्ष वोट कराया लेकिन मैं अपने पति स्व तिलेश्वर साहू का नया बरही और चहमुखी विकास का सपनों को पूरा करने लिए अन्तिम सांस तक लड़ती रहूंगी। धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। बैठक में उप प्रमुख प्रतिनिधि लालेश साहू, कांग्रेस नेता तौकिर रजा, मुखिया प्रतिनिधी छोटन ठाकुर, ओबीसी महासचिव सुनील साहू, जितेंद्र गिरी, बीरबल साहू, चंद्रभूषण साहू, संजय सिंह, मंटु सिंह, तौकिर रजा, प्रकाश विश्वकर्मा, मिन्हाज मेंहदी, प्रकाश विश्वकर्मा, राजू साव, गौतम चंद्रवंशी, रिजवान अंसारी, गौतम मेहता, पंकज पासवान, बबलु साहू, टिंकू कुमार, संतोष कुशवाहा, जमीर उद्दीन, उमाकांत दास, मुकेश सिन्हा, मुनेश्वर साव,राजू सिंह, राजेश रजक, राजा सिंह, प्रेम सिंह,राजेश साव, चंदन रविदास, तैयब अंसारी, अजीत पासवान, अर्जुन साव, दिलेश्वर साव, निरंजन धनमूर्ति, अशोक सिंह, भोली पासवान,करण ओझा, शंभु मेहता, महेश साव रवि सिंह, मो खुर्शीद अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment