(बरही) मुखिया के हाथों मध्य विद्यालय बरसोत के 48 छात्र-छात्राओं को मिला साइकिल

  • 03-Dec-24 12:00 AM

बरही 3 दिसंबर (आरएनएस)। राज्य सरकार द्वारा प्रदत साइकिल का वितरण मध्य विद्यालय बरसोत के प्रांगण में छात्र छात्राओं के बीच किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी उपस्थित हुए,उनके हाथों आठवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच कुल 48 साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के साथ प्रदीप कुशवाहा भी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि भूषण ने छात्र-छात्राओं को साइकिल के संबंध में रख रखाव और उसका उपयोग करने के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि 24 छात्रों को एवं 24 छात्राओं को साइकिल वितरित गया है। मौके पर चंदेश्वर भगत, अमरनाथ प्रधान, जगदीश प्रसाद, दिवाकर मिश्र, मुनमुन शर्मा, बृजेंद्र रविदास, जानकी रविदास, आशा लता, सुशीला कुमारी, महादेव महतो सहित सभी शिक्षक शामिल रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment