क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
बरही 28 नवंबर (आरएनएस)। बरही थाना अंतर्गत करसो गांव स्थित एनएच -33 पर सड़क दुर्घटना में गांव के ही विदेशी गोप की 60 वर्षीय पत्नी भगिया देवी घायल हो गई। जिसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। रेफर के बाद रांची रिम्स में भर्ती किया गया। घटना बुधवार शाम की है। घायल महिला का परिजन व युवा नेता यमुना यादव ने बताया कि घायल महिला अभी भी कोमा में है, जिसका इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा है। बताया गया कि वह पैदल सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान एक स्विफ़्ट डिजायर कार ने धक्का मार दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies