(बरही) हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से एकमात्र विधायक ममता देवी को मंत्री बनाने की मांग

  • 29-Nov-24 12:00 AM

बरही 29 नवंबर (आरएनएस)। बरही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को मंत्रीमंडल में शामिल करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा है कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में रामगढ़ की कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी को बहुमत से जीत मिली है। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की गूंज को सबल रखने के लिए उन्हें मंत्री बनाना जरूरी है। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी उदय केशरी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी ने प्रदेश नेतृत्व से अपील करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक ममता देवी को मंत्रीमंडल में शामिल करने से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment