(बलरामपुर )भाजपा नेता अजीत सिंह की पत्नी की दुखद मौत, शहर में शोक की लहर

  • 20-Sep-25 02:15 AM

बलरामपुर :-, 20 सितबंर (आरएनएस )। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह की पत्नी आरती सिंह (उम्र लगभग 45 वर्ष) की आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह 9 से 10 बजे के बीच आरती सिंह अपने खेत में गई थीं, जहां किसी जहरीले जंतु ने उनके पैर में काट लिया। इसके बाद वह तुरंत अपने घर लौटीं और परिजनों को इसकी जानकारी दी।परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज  अंबिकापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे बलरामपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में गहरा दु:ख व्याप्त है।आरती सिंह के आकस्मिक निधन को लेकर भाजपा ने कल आयोजित होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं। जिले में शोक का माहौल है और हर ओर दुखद घटना की चर्चा हो रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment