(बलरामपुर-रायपुर) सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ व्रत

  • 21-Oct-24 01:23 AM

बलरामपुर-रायपुर, 21 अक्टूबर (आरएनएस)। बलरामपुर-रामानुजगंज करवा चौथ त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को मनाया गया। नगर में करवा चौथ त्योहार धूमधाम से मनाया। रामानुजगंज सहित आसपास गांव के हजारों महिलाओं के द्वारा करवा चौथ का व्रत किया गया। इस पर्व पर विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु स्वस्थ एवं अपने सौभाग्य हेतु निराहार रहकर चंद्रोदय की प्रतीक्षा कर और उदय उपरांत चंद्रमा को अघ्र्य अर्पित कर भोजन की। रविवार को सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए शाम को पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार चंद्रमा के दर्शन और पूजन करते हुए व्रत का पारण किया। सुहागिनों ने चांद के दर्शन और पूजन करने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया। इस व्रत में करवा माता की पूजा की जाती है करवा के पति को मगरमच्छ ने पकड़ लिया अपने पति को मगरमच्छ के चंगुल से बचाने के लिए करवा ने दृढ़ संकल्प लेकर मगरमच्छ को दंड दिया और अपना व्रत पूरा किया करवा के व्रत से प्रसन्न होकर यमराज ने उसके पति की लंबी आयु की वरदान दिया।
डीके-
०००

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment