(बलौदा बाजार ) राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बलौदा बाजार और बीजापुर में -1रन फ ॉर आयुर्वेदाÓ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवन के लिए लिया संकल्प

  • 24-Sep-25 11:56 AM

 बलौदा बाजार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार को आयुष विभाग, बलौदा बाजार द्वारा की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन किया गया। यह दौड़ प्रात: 7 बजे पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। दौड़ के दौरान सभी ने स्वस्थ जीवन जीने और आयुर्वेद अपनाने का संकल्प लिया।नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय, गार्डन चौक और बस स्टैंड होते हुए गौरव पथ से लौटकर पुन: स्कूल मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों और नागरिकों में उत्साह देखने लायक था और सभी ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।आयुष विभाग ने बताया कि रन फॉर आयुर्वेदा का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद की शक्तियों और समग्र स्वास्थ्य सिद्धांतों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को मजबूती प्रदान करने, सामुदायिक भागीदारी के जरिए आयुर्वेद विश्वास बढ़ाने, रोग से अरोग्यता की अवधारणा सुदृढ़ करने और आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य मंच पर स्थापित करने जैसे उद्देश्य शामिल हैं।इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, एसडीएम प्रकाश कोरी, जिला आयुर्वेद अधिकारी गोदावरी पैकरा सहित अन्य अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने आयुर्वेद के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।बीजापुर जिले में भी राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर रन फॉर आयुर्वेदा  का आयोजन हुआ। वहां उपस्थित लोगों ने आयुर्वेद अपनाने और संतुलित, प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग, प्राणायाम और प्राकृतिक जीवनशैली को ही सच्चा स्वास्थ्य बताते हुए कार्यक्रम में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।आयुष विभाग ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं, बल्कि युवाओं और नागरिकों में आयुर्वेद के वैज्ञानिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण को अपनाने की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापक समुदाय तक संदेश पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली को रोजमर्रा की आदत बनाने की प्रेरणा देना है।इस प्रकार, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर आयुर्वेदा ने लोगों को आयुर्वेद अपनाने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment