(बस्ती)आपसी विवाद में मजदूर के गले पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
- 01-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
बस्ती 1 अक्टूबर (आरएनएस)। बस्ती जिले में आपसी विवाद में मजदूर के गले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे घटना की छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात भी सामने निकल कर आ रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव में बीती रात एक युवक अचानक झाडिय़ां से निकलकर सड़क पर आया। जब स्थानीय लोगों ने उसको देखा तो वह पूरी तरीके से खून से लटपट था। उसके गले पर चाकू से वार किया गया था। वह जमीन पर छटपटाने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के बाद घायल की पहचान 30 वर्षीय जयेंद्र गुप्ता पुत्र सुखराम गुप्ता निवासी नौगढ़ थाना नगर जनपद बस्ती के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह शटरिंग में मजदूरी का काम करता था और उसके कुछ दोस्त कटरा खुर्द में रहते है। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों के साथ उसने शराब पी और किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। बाद में उसके दोस्तों ने उसके ऊपर चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से हमला करके फरार हो गए। जयेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस संदिग्धों की धर पकड़ में जुटी है।घटनास्थल के आस पास की सीसी फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...