(बस्ती)कांग्रेस की किसान स्वाभिमान रैली 12 को
- 10-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
बस्ती 10 अक्टूबर (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. आलोक रंजन के संयोजन में 12 अक्टूबर रविवार को किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया है। डा. रंजन ने बताया कि रविवार को कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान गोटवा कस्बे में एकत्र होंगे। रैली गोटवा से चलकर बड़ेवन, जिला अस्पताल, ओडवारा होते हुये मुण्डेरवा किसान शहीद स्मारक पहुंचेगी। शहीद किसानों को माल्यार्पण के बाद किसान समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान घोर उपेक्षा के शिकार है। रैली का उद्देश्य जन जागरण कर लोगों को कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से जोडऩा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...