(बस्ती)राहुल गांधी के सीने में गोली मारने की धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता को गिरफ्तार करे सरकार- मंजू पाण्डेय
- 01-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
बस्ती 1 अक्टूबर (आरएनएस)। महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पिन्टू महादेवन द्वारा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सीने में गोली मार दिये जाने के बयान की कडे शव्दों में निन्दा किया है।प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता मंजू पाण्डेय ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार की विचारधारा में हिंसा है। गोडसे को पूजने और महात्मागांधी के हत्यारे के समर्थकों से और क्या उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस नेता ने मांग किया कि भाजपा प्रवक्ता पिन्टू महादेवन की गिरफ्तारी के साथ ही राहुल गांधी की सुरक्षा और कड़ी किया जाय। जिस प्रकार से उनकी लोकप्रियता देश में बढ रही है, वोट चोर गद्दी छोड नारे और लोकतंत्र को बचाने के लिये राहुल गांधी के संघर्ष को देखतेे हुये हताश, निराश हो रहे भाजपा के लोग किसी भी स्तर पर जा सकते है। मंजू पाण्डेय ने इस बात पर हैरानी व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री भाजपा प्रवक्ता के ऐसे बयान में चुप्पी साधे हुये हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
Related Articles
Comments
- No Comments...