(बांदा)सालाना उर्स ए नियाजिया आज से
- 01-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
बांदा 1 नवंबर (आरएनएस)। खानकाह-ए-नियाजिया छावनी के सज्जादानशीन डा. अब्दुल हफीज न्याजी उर्फ गुलाम साबिर ने जानकारी देते हुए बताया कि 44वां सालाना उर्स हजरत शेख अब्दुल हमीद नियाजी 2 नवंबर से शुरू होगा। जिसमें उर्स के पहले दिन 2 नवंबर को सुबह 7 बजे कुरआन ख्वानी होगी। फातेहा शरीब सुबह 8.30 बजे, चादर पोशी बाद नमाजे जोहर, महफिले समां दोपहर 2 से 4 बजे तक व 3 नवंबर को दूसरे दिन महफिले समा बाद नमाजे जुमा, कुल शरीफ बाद नमाज असर होगी। इसी प्रकार महफिले समा रात 10 से 3 बजे तक होगी। इसके बाद दुआए खुसुसी होगी। उन्होंने आशिकाने औलिया से ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचने के गुजारिश की है।
Related Articles
Comments
- No Comments...