(बागेश्वर)कपकोट में 1.770 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
- 11-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
बागेश्वर,11 अक्टूबर (आरएनएस)। पुलिस ने 1.770 किलोग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मुनार मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कपकोट थाना पुलिस मंगलवार को देर शाम थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। कपकोट-मुनार मार्ग पर करीब पौने छह बजे एक बाइक की चेकिंग की गई। इस पर बैठे युवक के पास 1.770 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस उसे थाने ले आई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम 32 वर्षीय हेम प्रकाश तिरुवा पुत्र त्रिलोक राम बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को युवक को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। युवक को पकडऩे वाली टीम में एसआई विवेक चंद, हेड कांस्टेबल पूरन राम, कांस्टेबल अमजद खान और भूपेश फर्स्वाण आदि शामिल थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...