(बागेश्वर)गोकुल अध्यक्ष, गौरीशंकर पुरी बने महामंत्री

  • 02-Jun-25 12:00 AM

बागेश्वर,02 जून (आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संगठन जिला इकाई शिक्षा विभाग का अधिवेशन संपन्न हो गया है। सर्वसम्मति से गोकुल भाकुनी को अध्यक्ष व गौरी शंकर पुरी को महामंत्री बनाया गया है। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही कहा कि किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर दत्त पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संगठन के लिए रमेश जोशी संरक्षक, कुंदन खाती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, महिला उपाध्यक्ष हेमा उपाध्याय चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयिता की शपथ दिलाई गई। सभी ने कहा कि संगठन के माध्मय से कर्मचारियों की समस्याओं का समधान कराया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment