(बागेश्वर)तहसील परिसर से कटे पेड़ नहीं हटाए जाने पर अधिवक्ता नाराज

  • 03-Oct-23 12:00 AM

बागेश्वर,03 अक्टूबर (आरएनएस)। बागेश्वर तहसील परिसर पर पेड़ काटे गए, लेकिन लकडिय़ा नहीं उठाई गई हैं। जिसमें मच्छर और सांप पल रहे हैं। जिला बार ऐसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शीघ्र लकडिय़ां नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बार के अध्यक्ष विनोद भट्ट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पिछले छह माह पूर्व तहसील परिसर के हरे पेड़ काटे गए। लकडिय़ां जगह-जगह चट्टा बनाकर रख दी गईं। वह उठाई नहीं जा रही हैं। जिसमें सांप घुस रहे हैं। अरायजनवीस सेट के सामने भी लकड़ी के ढेर हैं। जिसके कारण तहसील आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वर्तमान में डेंगू फैल रहा है। लकडिय़ों के चट्टे के बीच पानी भी जमा है। जिसमें डेंगू पलने की आशंका तेज है। उन्होंने शीघ्र तहसील परिसर से लकडिय़ां हटाने की मांग की है। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश रौतेला, चंदन सिंह ऐठानी, ओम प्रकाश तिवारी, पंकज धपोला, दीप चंद्र, बसंत बल्लभ पाठक आदि उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment