(बागेश्वर)दिवाली की रात कूड़ा वाहन में लगी आग

  • 22-Oct-25 12:00 AM

बागेश्वर 22 अक्टूबर (आरएनएस)। दिवाली की रात बागेश्वर नगर में एक कूड़ा वाहन में आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। मंगलवार की रात लोग आतिशबाजी कर दीपावली का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान तहसील रोड पर सड़क किनारे खड़े कूड़ा वाहन में आग लग गई। वाहन में भरा कूड़ा तेजी से जलने लगा। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आग को काबू किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वाहन में कूड़े के साथ पटाखे भी फेंके गए थे। आग के दौरान पटाखे जल रहे थे। कर्मचारियों को आग को काबू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि आग वाहन के डीजल टैंक तक नहीं गई वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment