(बागेश्वर)बागेश्वर में पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण शुरू
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
बागेश्वर,05 फरवरी (आरएनएस)। डायट के सुमित्रानंदन पंत सभागार में पांच दिवसीय समग्र शिक्षा के तहत अबेकस प्रशिक्षण शुरू हो गया है। समन्वयक डॉ. बीडी पांडेय ने शुभारंभ किया। प्रथम सत्र में प्रशिक्षु चंद्रशेखर त्रिपाठी, गीता, बलबीर सिंह बिष्ट, उपेंद्र मेहता, महेंद्र कुमार, हरीश ऐठानी ने आख्या प्रस्तुत की। मास्टर ट्रेनर केदार मेहता ने अबेकस नियम आदि का अभ्यास कराया। 1270 प्रश्नों का मूल्यांकन और संशोधन किया। प्राचार्य डीसी सती ने प्रशिक्षण उपलब्धियों का मूल्यांकन किया। प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। इस मौक़े पर डॉ. केपी चंदोला, डॉ. रवि कुमार जोशी, डॉ. संदीप जोशी, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. रुचि पाठक, पूजा लोहनी आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...