(बागेश्वर)सीओ ने किया यातायात कार्यालय का निरीक्षण
- 18-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
बागेश्वर,18 अक्टूबर (आरएनएस)।पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बुधवार को यातायात कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ बैठक की। उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक व विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। यातायात नियमों का पालन न करने एवं यातायात व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले चालकों का ट्रैफिक आई एप के माध्यम से अधिक से अधिक चालानी कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को नशे का सेवन ना करने, पौष्टिक आहार लेने व स्वयं को फिट व स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। समय निकालकर रनिंग, योगा, व्यायाम, खेल कूद आदि करने के लिए प्रेरित किया गया। वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान यातायात उप निरीक्षक चंदन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...