(बाराबंकी)अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: शरद अवस्थी
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
सूरतगंज बाराबंकी 25 सितंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय चिंतक अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को जगह-जगह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में ब्लॉक सूरतगंज इलाके के सेमराय गांव में युवा भाजपा नेता धीरज सिंह के निवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय विधायक शरद कुमार अवस्थी का बलबीर सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री अवस्थी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अवस्थी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बचपन बड़ा ही संघर्षशील रहा, बहुत कम उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया जिसके बाद उन्होंने अपना बचपन अपने सगे संबंधियों के आसपास रहकर गुजारा इसलिए उस महान व्यक्तित्व को गरीबी का एहसास था। उन्होंने भारत को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया उनका संकल्प था कि देश में कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपना दमखम लगाए हुए हैं। उन्होंने मौजूद लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना चलाई है जिसके तहत 70 साल की उम्र से अधिक वाले बुजुर्ग महिला पुरुषों को निशुल्क इलाज देने का काम किया जा रहा है। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब कन्याओं के लिए सुमंगला और सुकन्या जैसी जनकल्याणकारी योजना चलाकर बड़ा काम किया है। जिसके तहत जहां एक ओर गरीब कन्याओं की शिक्षा में सुगमता आ रही है तो वहीं दूसरी ओर उनके विवाह में भी किसी प्रकार की कोई अड़चन आने नहीं आती है। इस अवसर पर मास्टर देवनारायण सिंह,रणवीर सिंह,कमलेश सिंह राजेश सिंह,सौरभ सिंह, छुन्नू सिंह, रामजीत सिंह, बर्षावन यादव,हनुमान सिंह, विजय कुमार सिंह,जय नारायण अवस्थी,प्रताप सिंह,कपिल सिंह,सुनील सिंह,अतुल सिंह कौशल, भूरे सिंह,अमन सिंह,संतोष सिंह,राजवीर सिंह, कलऊ सिंह,वेद प्रकाश सिंह, पुतई सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...