(बाराबंकी)आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • 28-Sep-25 12:00 AM

फतेहपुर-बाराबंकी 28 सितंबर (आरएनएस)। विधानसभा कुर्सी के क्षेत्र के मंडल बेलहरा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का आयोजन युगान्तर इंटर कॉलेज बेलहरा में किया गया।भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में जिला मीडिया प्रभारी और मंडल प्रभारी विजय आनंद बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के महत्व और इसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष करणा शंकर शुक्ला, पिंटू सिंह, रामचंद्र वर्मा, सुनील सोनी सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, अभियान संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी कार्यशाला में शामिल हुए।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के तहत आयोजित ऐसी कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करने और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने में महत्वपर्ण भमिका निभाने का काम करती हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment