(बाराबंकी)त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: अंजू प्रजापति
- 16-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने बाराबंकी में सुनी महिलाओं की शिकायतेंबाराबंकी 16 अपै्रल (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति, महिला उत्पीडऩ की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, महिला जनसुनवाई और समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाराबंकी पहुंची। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ डीआरडीए सभागार में पीडि़त महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनको कुल 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हए। जिसका समाधान कराने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रीमती प्रजापति ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों को सुनते हुए कहा कि समस्याओं से पीडि़त महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाये। जिससे समस्याओं से पीडि़त महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में बना रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन-बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा के 1090, 181 का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बरों का उपयोग कर शिकायत कर सकती हैं। यदि उनको समय से न्याय नहीं मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग समस्या से पीडि़त महिलाओं व बालिकाओं को न्याय दिलाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ पल्लवी सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सुषमा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डी के श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, नायब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर, बाल सरंक्षण अधिकारी श्री हरीश सहित महिला थानाध्यक्ष व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...