(बाराबंकी)दीनदयाल के विचारों को साकार कर रही सरकार: रामबाबू द्विवेदी

  • 25-Sep-25 12:00 AM

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्रीरामनगर, बाराबंकी 25 सितंबर (आरएनएस)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूरे जीवन शोषित गरीबों एवं वंचितों के उत्थान के लिए काम किया है। उनकी मनसा को साकार करते हुए प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार अपने हर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे समाज के निचले स्तर पर पहुंचने व उनके उत्थान करने का काम कर रही है।यह बात मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने ग्राम सीहामऊ में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कही। श्री द्विवेदी ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से साकार करने का कार्य कर रहे हैं अब कोई भी गरीब दबा शोषित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं है उसे हर हाल में इसका लाभ अवश्य मिल रहा है। हम लोगों की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि अपने गांव समाज तथा क्षेत्र में कोई भी गरीब इस योजना से वंचित न रह जाए हमें इसका विशेष ध्यान रखना होगा। मुख्य अतिथि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव स्थित मोती पुरी बाबा मंदिर की साफ सफाई करके पौधारोपित कर प्रकृति को सुंदर व हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक लालता तिवारी, जिला प्रतिदिन विपिन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रामू मिश्रा, नागेंद्र सिंह, भानु गौतम, पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, अरुण दीक्षित, विशाल अवस्थी, उमेश चंद्र, रामदयाल, बूथ अध्यक्ष बद्री दीक्षित, राम दयाल, विजय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बाक्सजयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायकसिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। काशीपुरवा में पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बूथ अध्यक्ष सोने लाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर चर्चा की।सैदनपुर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।बदोसराय, मरकामऊ और पंजरौली सहित सभी बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। रसूलपुर में हुए कार्यक्रम में जिला मंत्री रामसागर कनौजिया, मंडल महामंत्री अमित भैया, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे, प्रहलाद कुमार विमल और विकास मौर्य मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मनोज सोनी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान था। भाजपा महामंत्री अमित ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम हुए।कार्यक्रम में अंत्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment