(बाराबंकी)व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है संघ: कृष्ण चंद्र
- 08-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर निंदुरा और हरख खंड में आयोजित हुए विजयादशमी उत्सवबाराबंकी 8 अक्टूबर (आरएनएस)। स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में निंदुरा और हरख खंड में बुधवार को स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारे लगाए एवं संगठन बढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, वह काम सब किए चलोÓ संगठन गीत गाते स्वयंसेवकों ने क्षेत्र का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। निंदुरा खंड अंतर्गत बड़ागांव में भारत माता, संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार एवं गुरु गोलवरकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके विजयादशमी उत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु प्रताप ने की। विभाग प्रचारक कृष्णचंद्र ने बतौर मुख्य वक्ता पाथेय प्रदान किया।उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 वर्ष समर्पित किए हैं। कहा कि डॉक्टर हेडगेवार एक महान देशभक्त थे। उन्होंने अपने बालपन में ही विक्टोरिया के जन्मदिन का विरोध कर अंग्रेजी स्कूलों में वंदे मातरम का गायन किया था। हिंदू समाज में छुआछूत भेदभाव की बुराई को खत्म करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए डॉक्टर हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में की।संघ स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करके राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का था।उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बिना जाति-पाति, वर्ग, भाषा, वर्ण के भेदभाव किये समरस होकर के समाज के बीच में देश और राष्ट्र की बात करते हैं। संघ के स्वयंसेवक आज विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयता का झंडा बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघ पंच परिवर्तन पर काम कर रहा है। जिसमें स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन शामिल है। उन्होंने भारत की वैदिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक एकता पर विस्तार से चर्चा की। हरख मंडल मंडल के गाल्हामऊ गांव की केशव शाखा पर विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख शिव कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता अपना पाथेय प्रदान किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक रवि प्रकाश, जिला कार्यवाह सुधीर, सह जिला कार्यवाह पारितोष,खण्ड संघचालक शिवसागर, सह खण्ड कार्यवाह राम दास, राम लक्ष्मण, सूरज, राहुल, प्रदीप मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...