(बस्ती)विश्व सफेद छड़ी दिवस के महत्व पर चर्चा: दिव्यांगों को दिया जानकारी
- 15-Oct-25 12:00 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने लगाया गले, अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानबाराबंकी 8 अक्टूर (आरएनएस)।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के दोस्त सऊदी अरब के बड़े बिजनेस मैन नसीम बेग मतीन की बुधवार को खुसूसी मुलाकात हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने उन्हें पहले गले लगाया फिर गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। गोप ने कहा कि ऐसे मिलनसार खुशमिजाज भाई बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। पूर्व मंत्री ने उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में श्रीराम वन कुटीर के कर्ता-धर्ता व समाजसेवी मनीष मल्होत्रा ने बाबा हाजी वारिस अली शाह के ऊपर लिखी पुस्तक पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को भेंट कर पुस्तक का विमोचन कराया। किताब में हाजी वारिस अली शाह के जीवन परिचय के साथ उनके करामात को भी दर्शाया गया है। पूर्व मंत्री ने मनीष को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी मौजूद रहा। साथ में सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, साझी विरासत के संयोजक परवेज अहमद, समाजसेवी राजेश अरोड़ा बब्बू, पत्रकार सैफ मुख्तार, अजीज अहमद अज्जू, विजय सिंह मुन्ना, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, प्रवक्ता वीरेन्द्र प्रधान आदि लोग भी मौजूद रहे।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies