(बाराबंकी)सड़क हादसे मे संघ कार्यकर्ता घायल, ट्रामा सेंटर रेफर
- 13-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
फतेहपुर-बाराबंकी 13 अक्टूबर (आरएनएस)। नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहीं से गुजर रहे एक उनके मित्र ने अपने साथी मित्र को घायल देखकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर घायल की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना नगर फतेहपुर क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर इसी क्षेत्र के तालगांव निवासी राकेश कुमार यादव उम्र (45) वर्ष अपनी बाइक से रविवार को कस्बा बेलहरा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचालन में प्रतिभाग करने के लिए गए थे। कार्यक्रम समापन की पश्चात देर शाम वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान नगर क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी संघ कार्यकर्ता उछलकर दूर जा गिरे। इससे उनके सिर में काफी चोट होने से उनकी हालत गंभीर हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे उनके मित्र दुर्गेश शुक्ला ने आनन-फानन में सीएससी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों की मानें अभी भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...