(बाराबंकी)सरकार की योजनाओं से जनता में खुशी: शरद अवस्थी

  • 07-Oct-24 12:00 AM

पूर्व विधायक ने बूथ पर चौपाल लगाई, दिलाई सदस्यतासिरौलीगौसपुर, बाराबंकी 7 अक्टूबर (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पूर्व विधायक ने बूथ पर चौपाल लगाई। सोमवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेषपुर टूटरू के बूथ पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। पूर्व विधायक शरद अवस्थी दोपहर 2 बजे शेषपुर टूटरू गांव पहुंचे और उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आप पदाधिकारीगण प्रत्येक बूथ पर जाएं और बूथ अध्यक्ष के साथ मिलकर गांव के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों व सरकार के कार्य बताएं। जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लें और पार्टी का कार्य करें। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, अमित, नीरज वर्मा, प्रहलाद कुमार विमल, ग्राम प्रधान संजय सिंह, स्वतंत्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment