(बाराबंकी) खो खो प्रतियोगिता का चयनित हुए खिलाड़ी
- 04-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
बाराबंकी, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। रिजर्व पुलिस लाइन में राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के खो खो प्रतियोगिता का चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी मंडलों की बालिकाओं ने खो खो विभिन्न आयु वर्ग अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 में प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर 14 में अनुराधा, कमीक्षा, खनक, नंदनी, गुंजन, कशिश, संध्या कुमारी, कृष्णा यादव, राधिका, आकांक्षा, अनुष्का, प्रांशी, हिमांशी, अलवीरा, तनवीर, अंडर 17 में अदीबा, पल्लवी, राधिका, आनंदी, गौरी, निधिपाल, रौनक, सृष्टिपाल, खुशबू, शशी, शिवानी, निर्दोष, निशा, अंशिका पटेल, सिमरन एवं अंडर 19 में निधि देवी, मुस्कान यादव, आरूही, सोनी, शीतल, प्रीति गुप्ता, गायत्री, संजू, अनु रावत, वैष्णवी, हैप्पी, राखी, ज्योति, लक्ष्मी का चयन किया गया। विभिन्न आयु वर्ग में चयनित बालिकाओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैदरगढ़ में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत अयोध्या में आयोजित 69 वी प्रदेशीय विद्यालयी खो खो प्रतियोगिता में 14 से 18 अक्टूबर में प्रतिभाग करेंगी। चयन ट्रायल में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी जिला व्यायाम शिक्षिका ऋतु पाठक, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज चौधरी, दिलीप तिवारी, रजनीश, विपिन, शशि, दिवाकर, अभिषेक, सुशील, अमृतलाल, रमाकांत, कुलदीप, विवेक, विनोद, आनन्द आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...