(बाराबंकी)16 रुपये के सहयोग से 50 लाख तक की मदद करती है टीएससीटी

  • 15-Apr-25 12:00 AM

पूर्व मंत्री ने संस्था के सदस्यों के काम को सराहा, हर संभव मदद का दिया आश्वासनपूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप से मिला टीएससीटी का प्रतिनिधि मंडलबाराबंकी 15 अप्रैल (आरएनएस )। शिक्षकों की आर्थिक सहायता और सहयोग के लिए निरंतर कार्य कर रही सामाजिक संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम टीएससीटीÓ के जनपद पदाधिकारियों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह ने सिविल लाइन आवास पर मुलाकात कर संस्था की गतिविधियों पर से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आवास पर पधारे सभी पदाधिकारियों को गोप जी ने अंग वस्त्र माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संस्था ने अब तक कितने लोगों की सहायता मदद की उसकी विस्तृत जानकारी पूर्व मंत्री को को दी। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था उन शिक्षकों की सहायता के लिए कार्य करती है जो किसी कारणवश दिवंगत हो जाते हैं और उनका परिवार एकाएक मुसीबत परेशानियों में घिर जाता है, हम ऐसे परिवारों को चिन्हित कर अपनी संस्था के लगभग 3 लाख 25 हजार सदस्यों से मात्र 16 रुपए की सहयोग राशि दिवंगत शिक्षक के नामित सदस्य के खाते में भिजवा कर संबंधित परिवार को तकरीबन 50 लाख रुपए से ऊपर की सहायता राशि उपलब्ध कराते हैं। इन पदाधिकारियों के कार्य और जज्बे की सराहना करते हुए अरविन्द सिंह गोप ने हर संभव सहायता मदद प्रदान करने का आश्वासन देते हुए संस्था और पदाधिकारियों की भूरि भूरि प्रशंसा कर अभिनंदन किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment