
(बालोद) शादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा शोषण, आरोपी गिरफ्तार
- 16-Sep-25 05:57 AM
- 0
- 0
बालोद, 16 सितम्बर (आरएनएस)। जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नीलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि वह वर्ष 2019 से महिला का यौन शोषण कर रहा था।
पीडि़ता ने 14 सितंबर 2025 को गुरूर थाने में मामला दर्ज कराया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले शादी करने का वादा किया, फिर शारीरिक संबंध बनाए और यह सिलसिला लगभग छह साल तक चलता रहा। इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। गर्भ ठहरने के चार महीने बाद, जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने बच्चा अपना होने से इनकार कर दिया और शादी से भी पीछे हट गया। इससे मानसिक रूप से आहत महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद सोमवार को आरोपी नीलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बंछोर
000
Related Articles
Comments
- No Comments...