
(बिलासपुर) ट्रेन के सामने कूदकर दी जान,
- 28-Sep-25 03:13 AM
- 0
- 0
० ह्रश सुसाइड नोट बरामद
बिलासपुर, 28 सितम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद यह कदम उठाया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गौरव सवन्नी (30 वर्ष) ग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। वह 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया। दरअसल, गौरव ने सुसाइड नोट लिखा और घर से शनिवार शाम को काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। गौरव के पिता अशोक सवन्नी के मुताबिक उनका बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह टेंशन में था। सुसाइड नोट में प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया था। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली।
त्रिपाठी
०
Related Articles
Comments
- No Comments...