(बीजापुर) अंगीकार अभियान 2025 का शुभारंभ

  • 18-Sep-25 03:22 AM

बीजापुर, 18 सितम्बर (आरएनएस)। अंगीकार अभियान 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय एवं अन्य गणमान्य अतिथयों के उपस्थिति में 1100 परिवारों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही निकायों के हितग्राहियों को एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसी तारतम्य में कार्यालय नगर पालिका बीजापुर द्वारा सभागृह में लक्षित पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंप कर गृह प्रवेश कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष  गीता सोम पुजारी एवं उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीजापुर बंशीलाल नुरूटी मुख्य नगरपालिका अधिकारी भैरमगढ़ अमृत नागेश उपअभियंता  विनय देवांगन एवं समस्त पार्षदगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment