(बीजापुर) आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

  • 08-Jul-25 02:51 AM

बीजापुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। जिले की थाना आवापल्ली क्षेत्रांतर्गत तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग के मध्य माओवादियों के द्वारा पूर्व से लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के विस्फ ोट से केरिपु 229 बटालियन के दो जवान घायल हो गए है।
जानकारी के अनुसार केरिपु 229 की टीम आवापल्ली- बासागुड़ा मार्ग पर आरएसओ ड्यूटी पर निकली हुई थी। मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी के विस्फोट होने से केरिपु के दो जवानों को चोटें आईं है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment