(बीजापुर) दक्षिण बस्तर के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

  • 16-Jan-25 02:15 AM

बीजापुर, 16 जनवरी (आरएनएस)। अनुसार जिला बीजापुर क्षेत्र के दक्षिण बस्तर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208,  210 एंव केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।


अभियान के दौरान दिनांक 16/01/2025 के सुबह 9 बजे के करीब नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। और सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ में  नक्सलियों को भारी नुकसान होने के संभावना जताई गई है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।
00




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment