(बीजापुर) बीजापुर पुलिस सुरक्षा, विश्वास और विकास की दिशा में अग्रसर

  • 07-Oct-25 02:36 AM

0 नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल:-
बीजापुर, 07 अक्टूबर (आरएनएस)। जिले के सुदूरवर्ती ग्राम कुप्पागुड़ा (पीडिय़ा) में दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार के अंतर्गत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक कायर्:-
विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए इस कैम्प की स्थापना की।
यह कदम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय विकास की गति को भी सशक्त करेगा।
आधारभूत संरचना का विस्तार:-
इस कैम्प की स्थापना से बीजापुर, गंगालूर, मुतवेंडी, कांवडग़ांव, पीडिय़ा, डोडीतुमनार और गुटुमपल्ली को जोडऩे वाला मार्ग तर्रेम तक और अधिक सशक्त होगा। सड़क, पुल-पुलिया और संचार सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचल मुख्यधारा से तेजी से जुड़ेंगे।
सुरक्षा और विकास का समन्वय:-
सुरक्षा कैम्प के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अब स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, राशन वितरण, मोबाइल नेटवर्क और अन्य जन-सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही, क्षेत्र में सुरक्षा की उपस्थिति से माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा।
नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ:-
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 38 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप —
599 माओवादी आत्मसमर्पण
196 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए तथा
953 माओवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
प्रशासनिक नेतृत्व एवं सहयोग:-
इस अभियान को सफल बनाने में  सुन्दरराज पी. (पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज),  शालिन (महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स, ष्टत्र सेक्टर रायपुर ),  कमलोचन कश्यप (उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज),  बी.एस. नेगी (उप महानिरीक्षक, केरिपु रेंज बीजापुर), डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव (पुलिस अधीक्षक, बीजापुर), आनंद कुमार, कमांडेंट केरिपु 199 बटालियन,  शसरकार राजा रमन, कमाण्डेन्ट केरिपु 170 बटालियन,  अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202 बटालियन, अमन कुमार झा अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स बीजापुर,  रविन्द्र कुमार मीणा अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स बीजापुर, कुलदीप सिंह डीसी ऑप्स केरिपु बीजापुर,  विनीत कुमार साहू उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण सराहनीय रहा।
जन-उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया:-
स्थानीय नागरिकों में इस कैम्प की स्थापना को लेकर गहरा उत्साह देखा गया। यह पहल उनके जीवन में शांति, स्थायित्व एवं विकास की नई दिशा प्रदान करेगी। ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के प्रति आभार एवं सहयोग का भाव व्यक्त किया।
विकास की गति:-
वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान बीजापुर जिले में अब तक 38 नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की जा चुकी है। नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल टॉवर, आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्य सुविधाओं का तीव्रता से विस्तार हुआ है।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment